FLASH NEWS: July 2010: 16269 people received medical care in 51 medical camps *** 570 cataract surgeries were performed. 519 pairs of eye glasses were distributed *** 8,041 people were touched through the ministry of our counseling center via inbound and outbound phone calls, letters, emails, and SMS *** 1574 HIV patients were given medicines for opportunistic infections with food supplements and counseling*** 7500 people benefited through 25 potable bore wells*** 19964 people visited our websites<<>> ताजा समाचार: जुलै 2010 : 16269 लोगों को 51 स्वस्थ्य शिविरों के द्वारा चिकित्सा किया गया हैं।*** 570 मोतिया बिन्द के ऑपरेशन किया गया हैं।*** 8, 041 लोगों ने पत्रों, फोन, ई-मेल और एस.एम.एस के द्वारा हम से समपर्क किया था।*** 519 ज़रूरतमन्द लोगों को नज़र के चश्में प्रदान किया गया हैं।*** 1574 एच.अइ.वि जरुरतमन्द लोगों को पोषण आहार दिया गाया है। *** 7500 लोगों ने ओ.बी.आई. द्वारा खोदे गए 25 बोर वेल से स्वच्छ पानी की सुविधा पाई थी। *** 19964 लोगों ने हमारे वेबसैट्स देखा है।
Welcome to Operation Blessing India

विद्या ज्योति

साक्षरता कार्यक्रम 

 

विद्या का अर्थ जैसे आप जानते है, शिक्षा देना है और ज्योति का अर्थ है उजाला। सो दोनों मिल कर शिक्षा के उजाले की बात करते हैं। विद्या ज्योति, ओ.बी.आई. संस्था का एक भाग है जो उन बच्चों को शिक्षा देते हैं जिनकी स्कूल जाने की सम्भावना भी नहीं होती है क्योंकि गरीबी के कारण वे पढ़ाई का खर्च नहीं उठा सकते हैं। विद्या ज्योति में पढ़ने वाले अधिकतर बच्चे अनाथ हैं, स्कूलों से निकाले गए बच्चे हैं या फिर विधवा माँ के बच्चे हैं और कचरे से सामान बटोरने वाले बच्चे होते हैं। विद्या ज्योति इन सब बच्चों के दिलों को छूने के लिए कार्य करती है।

 

ओ.बी.आई. ऐसे पाँच केन्द्र चलाती है जो मोतीनगर, रसूलपाड़ा, गाजुलरमारम, माधवपुर (आदिताबाद) और यदगिरिगुट्टा में हैं।

 

मोतीनगर के बहुत से बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं। उन्हें अपने छोटे भाई-बहनों की देख भाल करनी होती है क्योंकि उनके माता पिता कबाड़ा उठाने के लिए घर से सवेरे ही निकल जाते हैं। इस समस्या को सुलझाने के लिए ओ.बी.आई. ने एक बच्चों के लिए 2004 मे आँगनवाड़ी की स्थापना की जिससे छोटे बच्चे उस समय तक वहाँ पर रह सकते हैं जब तक बड़े बच्चे स्कूल जाकर लौट कर नहीं आते हैं। अपने काम में पूरी तरह समर्पित अध्यापक इन बच्चों को शिक्षा देते हैं जिससे वह एक अर्थपूर्ण जीवन बिता सकें और एक अच्छा भविषय काक निर्माण कर सकें।

 

सभी 5 केन्द्रों के बच्चों को किताबें, बस्ते, जूते, स्कूल यूनिफॉर्म, और कापी-पैन्सिल इत्यादी जो कुछ उन्हें चाहिए होता है, दिया जाता है। स्कूल के कुछ बच्चों की फीस भी ओ.बी.आई. के द्वारा ही दी जाती थी। हर तीन महीने बाद उनकी स्वास्थ्य जाँच नियमित रूप से की जाती थी। साल में एक बार बच्चों को पिकनिक के लिए भी ले जाया जाता है जिससे वे भी खुशी और आनन्द का अनुभव कर सकें। उनके बीच में सारे राष्ट्रीय पर्व जैसे स्वतन्त्रता दिवस, गणतन्त्र दिवस, शिक्षक दिवस और बाल-दिवस मनाए जाते हैं।

 

कम्पयूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम 

 

ओ.बी.आई. को 4 जुलाई 2005 में वर्ल्ड कम्पयूटर डोनेशन बैंक की दया से उन्हें 192 कम्पयूटर दान में मिले थे। यह उपहार का दान 36 भिन्न एन.जी.ओ. और चर्चों में बाँट दिया गया था। ये सब लोग उन कम्पयूटरों के द्वारा गरीब बच्चों को कम्यूटर पर कार्य करने की मूल शिक्षा देने का प्रयास कर रहे है जिस से उस खाई को भर दें जो आज के ग्रामीण और झुग्गी झोंपड़ी के बीच केक कबच्चों में पाई जाती है।

 

ओ.बी.आई. आज इस कार्यक्रम के द्वारा 375 बच्चों और 12 शिक्षकों की सहायता कर रही है। इसके द्वारा वह विद्या ज्योति स्कूल कार्यक्रम में सहायक है। यदगिरिगुट्टा में एक सिलाई केन्द्र है जिसके द्वारा लोगों को यौन व्यापार को छोड़ कर एक दूसरा कार्य करके अपने जीवन को चलने के लिए कमाई कर सकें।  अब तक वहाँ 120 महिलाओं को शिक्षा दी जा चुकी है।

 

साक्षरता कार्यक्रम

Swarna Rekha

Gajularamarao is slum was in all rearward and Muslim families live in. that’s the place were Swarana Rakha is born and brought up in Hindu, a poor family...

Akash

Separation from a family member either due to death or other causes is always painful even for grown-ups...

HOW YOU CAN HELP
Be a part of Operation Blessing India's humanitarian efforts to reach out with the love of christ and a message of hope to the needy ones by making an on-line donation today. With your support, OB India can continue to bring medical care, water, education and emergency food to those of our brethern.


आप कैसे सहायता कर सकते हैं?
आप ओ.बी.आई का एक भाग बन सकते हैं। आप मानवीय रूप से प्रयास करके यीशु के प्यार तथा एक आशा
के संदेश के साथ ज़रूरतमन्द लोगों की आज ही ऑनलाइन दान भेज कर सहायता सकते हैं। आपकी सहायता
के साथ ओ.बी.आई. निरन्तर चिकित्सा सहायता, स्वच्छ पानी, शिक्षा तथा आकस्मिक संकट के
समय भाईयों को भोजन तथा अस्थाई घर आदि उपलब्ध करा सकती है।