|
||||||
You are here : |
||||||
|
|
||||||
ऑपरेशन ब्लेसिंग स्वास्थ्य सुरक्षा अभियानसामान्य स्वास्थ्य सुरक्षा भारतीय गाँवों के लिए एक सपना है। हालाँकि नगरों में अनेक विशेष अस्पताल हैं जहाँ पर भिन्न रोगों को इलाज हो सकता है। पर भारत के दूर अन्देश गाँवों में स्वास्थ्य सुविधाएँ प्राप्त करना बहुत कठिन है। इसके साथ-साथ वहाँ पर अच्छी सड़कें और पीने का साफ पानी भी उपलब्ध नहीं होता है। गाँवों में अधिकतर लोगों को जड़ी-बूटियों द्वारा किए गए इलाज या फिर जादु-टोहने के इलाज पर ही निर्भर होना पड़ता है। सही डॉक्टरी इलाज की कमी के कारण वहाँ पर स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ती जा रही है। यहाँ तक कि अनेक स्थानों पर मृत्यु प्रबल हो जाती है। ऑपरेशन ब्लेसिंग चिकित्सा टीम भारत में दूर-दूर गाँवों की यात्रा करके आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करती है। ये टीम पूरी तरह से चिकित्सा सुविधाओं से लैस है। उदाहरण के लिए उसके पास अपनी ई.सी.जी. मशीन, पोर्टेबल एक्स-रे मशीन, जाँच के यन्त्र, तथा दाँतो के इलाज में प्रयोग किए जाते हैं सभी उपलब्ध हैं। इन ऊँचे स्तर के यन्त्रों की सहायता से ओ.बी. अनेक प्रकार की जाँच करने में, बिमारियों का सही पता लगाने में, तथा उन लोगों को जो इतने भाग्यशाली नहीं है उन्हें सही दवाएँ दे कर उनके रोगों का इलाज करते हैं। ओ.बी.टीम के द्वारा आँखों की जाँच भी करती है जो गाँवें में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में ही की जाती है। यहाँ पर जिन को चश्मों की आवश्यक्ता होती है उन्हें निशुल्क चश्मे भी बना कर दिए जाते हैं। शिविर के दौरान हर बच्चे को कीड़े मारने की दवा भी नियमित रूप से दी जाती हैं। ओ.बी. की टीम इस बात का विशेष ध्यान रखती है कि हर रोगी की डॉक्टरी जाँच की जाए और उन्हें सही चिकित्सा भी दी जाए।
1999 से 2007 तक ओ.बी.आई. ने 1659 चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया है। इन शिविरों में उन्होंने 7,75,054 लोगों को दाँतों, आँखों और सामान्य रोगों के लिए चिकित्सा सुविधा और दवाएँ प्रदान की हैं। उन्होंने 31,757 चश्मों के इलावा 1420 मोतियाबिन्द के ऑपरेशन भी किए हैं। चिकिस्ता कार्यक्रमMavuuji is a 13 year old, talented and intelligent boy from the tribe who live in the hilly village of Paduna... |
||||||
HOW YOU CAN HELP आप कैसे सहायता कर सकते हैं? |
||||||
|
© 2009 Operation Blessing India
|
||||||