|
||||||
You are here : |
||||||
|
|
||||||
हम क्या हैं ???हमारा परिचय हम क्या हैं ??? ऑपरेशन ब्लेसिंग इन्डिया ऑपरेशन ब्लेसिंग इन्टरनैशनल रिलीफ़ एण्ड डिवेलपमेन्ट कॉरपोरेशन एक ऐसी संस्था है जो निजि लाभ के बिना मानव समाज की अन्तर राष्टीय स्तर पर अल्प समय के लिए सेवा प्रदान करती है और आपत्कालीन समय में स्वास्थ्य, तथा अन्य राहत कार्यक्रम आयोजित करती है। इसकी स्थापना 14 नवम्बर 1978 में की गई थी। मूल रूप से इसकी स्थापना उन लोगों के लिए की गई थी जो सी.बी.एन. के टी. वी. कार्यक्रम के वे दर्शक थे जो जीवन में संघर्ष कर रहे थे कि किसी प्रकार अपने परिवार की ज़रूरतों को पूरा कर सकें।
इस कार्यक्रम के आगमन के बाद 1998 में ऑपरेशन ब्लेसिंग इन्डिया ने जन सेवा शुरू की जिससे वे गरीब और ज़रूरतमंदो के जीवनों में अन्तर ला सकें। ओ.बी.आई. नें अपनी सेवा को समर्पित किया है कि वह गरीब और ज़रूरतमन्दों को आशा, सांत्वना और सुरक्षा का आभास दिला सकें। तब से वे बोरवेल खोदकर, गन्दी बस्तियों में शिक्षा का कार्यक्रम आयोजित करके, स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करा कर तथा आपत्कालीन समय में सहायता पहुँचाकर जैसे भोजन, अस्थाई घर, और स्वास्थ्य सुविधाएँ मानव जाति के मनों को छू रही है।
ओ. बी.आई. पूरी लगन से कार्य कर रही है कि वह उन लोगों के जीवन में उन्नति ला सके जो आर्थिक रूप से कमज़ोर पाए जाते है। जो तिरस्कृत माने जाते हैं और राष्ट के उन कोनो में रहते हैं जहाँ तक पहुँचना भी सरल नहीं है। ओ.बी.आई. का कहना है कि हमारा लक्ष्य है कि हम लोगों तक पहुँच कर उनके जीवन को प्रभावित कर सकें जिस से उन के मनों को बदल कर उनके जीवन में अच्छे के लिए परिवर्तन ला सकें।
दर्शन
हमारा एक ही दर्शन है कि हम यीशु के प्रेम के कार्य को प्रकट कर सकें।
मिशन ( उद्देश्य )
हम दलित जातियों की सेवा के लिए समर्पित हैं। हम उनके लिए निम्न सेवाएँ करना चाहते हैं - * अच्छी स्वास्थ्य़ सेवा प्रदान करना * शिक्षा प्रदान करना * जीवन स्तर को ऊँचा उठाना * स्वच्छ पीने का पानी प्रदान करना * आपतकालीन सहयता प्रदान करना।
|
||||||
HOW YOU CAN HELP आप कैसे सहायता कर सकते हैं? |
||||||
|
© 2009 Operation Blessing India
|
||||||